फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगड़े की चौकी हादसे के आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-2 पर सोमवार रात लंगड़े की चौकी पर हुए भीषण सड़क हादसे के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें से एक ट्रक  का ड्राइवर है, दूसरा ट्राला का है। इन दोनों वाहनों के बीच ही कार पिस गई थी। इसमें सवार बैंक मैनेजर राम निवास गुप्ता (55) और उनकी पत्नी सुनीता (50) गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों ड्राइवर हादसे के बाद भाग गए थे। उन्होंने पुलिस पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार की है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


भोगांव (मैनपुरी) में एसबीआई शाखा में मैनेजर, बल्केश्वर के इंदर एंक्लेव निवासी राम निवास गुप्ता, सुनीता को राजा मंडी स्टेशन से लेकर बल्केश्वर स्थित अपने घर लौट रहे थे। सुनीता कानपुर में अपनी बेटी डा. प्रियंका गुप्ता के घर से ट्रेन से आई थीं।

हादसा उस समय हुआ था जब राम निवास गुप्ता लंगड़े की चौकी पर सर्विस लेन से कार कमला नगर की ओर ले जा रहे थे। तभी खंदारी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। इसे फतेहपुर सीकरी के कोरई खेड़ा निवासी हाकिम उर्फ ललुआ चला रहा था। ट्रक के साथ कार घिसटती चली और सामने से आ रहे ट्राला से जा टकराई। ट्रक-ट्राला के बीच फंसकर कार पिस गई।
विज्ञापन


इसमें सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। उनके क्षत-विक्षत शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। कार गैस कटर से काटकर शव निकाले गए।

कार से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने दोनों की शनाख्त की। उधर, हादसे के चलते रात के 11 से दो बजे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि  ट्रक और ट्राला के ड्राइवर आबादी के बीच तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बल्केश्वर में मचा कोहराम
हादसे का पता चलने पर राम निवास गुप्ता के घर उनके साथी बैंककर्मियों समेत सैकड़ों लोग पहुंच गए। उनके घर में कोहराम मचा है। रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटों में राहुल गुप्ता इंजीनियर है, और मुंबई में जॉब करता है। राहुल गुप्ता की संजय पैलेस पर फोटो स्टेट की दुकान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें