सहावर। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर छेडख़ानी किए जाने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
क्षेत्र के गांव से 20 मई को किशोरी घर पर अकेली थी। किशोरी के माता पिता दवा लेने कासगंज गए हुए थे। तभी किशोरी को भूरा, जहीर मोनिश, मुशीर व एक अन्य साथी अगवा कर ले गए। मामले में किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए। लेकिन आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनमें से एक आरोपी मुशीर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर किया है।