अछनेरा। कस्बा निवासी मुकेश धनगर ने उपजिलाधिकारी किरावली को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 15 मार्च की रात नगर पालिका की जमीन से मिट्टी का खनन कराया गया। इस दौरान नगर पालिका के सरकारी उपकरण, जेसीबी मशीन और चालक का कथित रूप से गलत इस्तेमाल किया गया। शिकायत में ईओ अछनेरा और पालिका अध्यक्ष पर भी आरोप लगाए गए हैं। मुकेश धनगर का कहना है कि उनके पास घटना से जुड़ी वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।