फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राम प्रधान पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 04:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

- छाछा ओवरब्रिज पर हुई थी घटना, न्यायालय में किया पेश

संवाद न्यूज एजेंसी



भोगांव।



गांव मलपुर के प्रधान पर हुए जानलेवा हमला की घटना के एक आरोपी को बुधवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 30 मई को छाछा ओवरब्रिज के पास बाइक सवारों ने प्रधान को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मलपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान शीशराम सिंह 30 मई की दोपहर छाछा ओवरब्रिज पर थे। तभी एक बाइक सवार दो लोगों ने उन पर गोली चला दी थी। पेट में गोली लगने से प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में सामने आया कि ग्राम प्रधान पर गांव निवासी सुनील राजपूत और सुरजीत द्वारा षड्यंत्र रच कर जानलेवा हमला की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों के नाम प्रकाश में आने के बाद एसपी विनोद कुमार की ओर से आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक ने एक आरोपी सुनील राजपूत को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें