फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रही थी; घर में मची चीख-पुकार

Wed, 28 Jun 2023 04:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत हो गई। वह पति के साथ बाइक पर शादी समारोह से लौट रही थी। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

विज्ञापन


घटना थाना किशनी क्षेत्र के गांव कुंदनपुर की है। गांव निवासी वीरेंद्र त्यागी के घर में मंगलवार की रात पुत्री की बरात आई थी। बरात में एक पिकअप में डीजे लगा हुआ था। डीजे पर डांस करते हुए बराती दुल्हन के घर की ओर आ रही थी। शादी कार्यक्रम में शामिल होकर सुरेंद्र जाटव अपनी पत्नी सुनैना (40) निवासी ऊंचा इस्लामाबाद के साथ घर वापस लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला
विज्ञापन


इसी समय डीजे लदी पिकअप ने सुनैना को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन पति व अन्य लोग जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही सुनैना की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- गांव-गांव घूमीं डिंपल यादव: हादसा और हत्या में जान गंवाने वालों के परिजन से मिलीं, हर संभव मदद का दिया भरोसा

मृतका के पति सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक सचिन निवासी गांव संतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ने बताया सुनैना के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं बेटे अभी अविवाहित हैं। बच्चों व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें