आगरा में दुधारू भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी सोनू के कब्जे से पुलिस चोरी गई भैंस बरामद नहीं कर सकी और केवल 900 रुपये की बरामदगी दिखाई गई। मामले की सुनवाई के बाद एडीजे-7 सुरजन सिंह ने आरोपी की जमानत मंजूर करते हुए उसकी रिहाई के आदेश दिए।
दुधारू भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन चोरी गई भैंस बरामद नहीं कर सकी। आरोपी के कब्जे से महज 900 रुपये की बरामदगी दिखाई गई। सुनवाई पूरी होने पर मामले में एडीजे-7 सुरजन सिंह ने आरोपी सोनू की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नौलक्खा निवासी करण सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उनके बाड़े से 29 सितंबर की रात दुधारू भैंस चोरी हो गई थी। उनके आने-जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। पुलिस ने नई आबादी, रकाबगंज निवासी सोनू को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
हैरानी की बात यह रही कि पुलिस पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी गई भैंस बरामद नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने केवल 900 रुपये की बरामदगी दिखाकर अपनी औपचारिकता पूरी की। अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था।