फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला ने यमुना में कूदकर दी थी जान, आरोपी पति को नहीं मिली कोर्ट से राहत

Tue, 28 Oct 2025 11:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुल से कूदकर महिला के जान देने के मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी पति को कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने पति की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में गांव नगला रामबक्श निवासी वीरेश्वर सिंह की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। यह आदेश जिला जज संजय कुमार मलिक ने दिया।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा में दर्ज केस के अनुसार आरोपी वीरेश्वर के पुत्र अमित ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि पिता का चरित्र सही नहीं है। जवान बच्चे के होने के बाद भी 16 जुलाई 2024 को उन्होंने 26 वर्षीय महिला से मां को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। तब से घर में क्लेश होने लगा। 

मां शर्मिला देवी की जायदाद की भी अपने नाम वसीयत करा ली। पिता दूसरी महिला के साथ मिलकर मां के साथ मारपीट करते थे। इससे आहत होकर 28 अगस्त 2025 को मां ने जवाहर पुल से यमुना में कूदकर जान दे दी। जल पुलिस ने दशहरा घाट से उनका शव बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें