फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छोड़कर भाग गए आरोपी, घर पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव मद्दापुर खास में चुनाव की रंजिश को लेकर हारे व जीते हुए प्रधान पक्ष के समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। वृद्घ की मौत हो जाने के चलते आरोपी पक्ष घर में ताला लगाकर भाग गया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार राकेश बैस ने चुनाव में खुलकर वर्तमान प्रधान का समर्थन किया था। वहीं पड़ोस के रहने वाले राजेंद्र दूसरी प्रत्याशी को जिताने के प्रयास में लगे थे। मतगणना के दौरान नतीजे आने के बाद राजेंद्र के समर्थक प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। तभी से वह राकेश बैस से रंजिश मानने लगा था।
दोनों के बीच कभी कभार होने वाली बातचीत भी बिल्कुल बंद हो चुकी थी। बुधवार की शाम भी वह अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे, तभी दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे, लेकिन राकेश की मौत होने के बाद दूसरे पक्ष के आरोपी भाग गए। अब आरोपियों के घर में भी ताला लटका है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस बनाए है स्थिति पर नजर
गांव मद्दापुर में चुनाव की रंजिश को लेकर वृद्घ की हत्या के बाद दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच गुस्सा है। ऐसे में एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। सीओ व प्रभारी निरीक्षक दोनों पक्ष के लोगों की हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों पक्ष के लोगों में तनाव न बने इसको लेकर पुलिस सर्तकता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें