फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मांझ में घर में घुसे आरोपियों ने लाठी-डंडे से की पिटाई

Fri, 08 Dec 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मांझ में घर में घुसे आरोपियों ने लाठी-डंडे से की पिटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मांझ में नामजद लोग लाठी-डंडे लेकर एक घर में घुस गए। घर में मौजूद दंपती व परिजन को पीटकर घायल कर दिया। घटना को लेकर सुदेश उर्फ कौशलेंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बताया कि 29 नवंबर को पत्नी सोनी घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। तभी रजनेश उर्फ मिडई ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पत्नी चुपचाप वहां से चली आई और घर आकर सारी बात बताई। तभी पीछे से रजनेश, राजीव, साजीव उर्फ लल्ला और जय सिंह घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने उसे, पत्नी सोनी, पिता राम नरेश और छोटे भाई अखिल को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। परिजन की चीख पुकार सुनकर घर के बाहर गांव के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची थी। लेकिन तब तक सभी आरोपी वहां से भाग चुके थे। बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नामजद लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें