फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरोपियों ने की मां-पुत्री के साथ मारपीट, रेफर

Tue, 02 Jul 2024 03:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना कासगंज क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने मिलकर मां एवं पुत्री के साथ लोहे की रॉड एवं सरियों से जमकर मारपीट की। मां एवं पुत्री के साथ मारपीट करते हुए एक महिला का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वादी ने बताया कि पत्नी और पुत्री 30 जून शाम को करीब 6:40 बजे खेत से लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के ही राजेंद्र, उसके पुत्र गौरीशंकर एवं उसकी पत्नी उर्मिला ने घेरकर रॉड व सरियों से पीटा। दोनों का सिर फट गया एवं मां राजकुमारी का हाथ व पैर टूट गया। मां के बेहोश होने पर गौरीशंकर ने बेटी को जमीन पर गिराकर उसके कपड़े फाड़ दिए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें