फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक लाख में नकली सोने की चेन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पत्नी का इलाज कराने मध्य प्रदेश से आए व्यक्ति को नकली सोने की चेन देकर एक लाख रुपये ठगने के आरोपी सनी को रकाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 85 हजार रुपये, दो नकली मंगलसूत्र, मोतियों की एक चेन, सात जोड़ी नकली पायल और 11 जोड़ी नकली तोड़ियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मुरैना निवासी मोहर सिंह 6 जुलाई को पत्नी का इलाज कराने एसएन मेडिकल कॉलेज आए थे। ईदगाह बस स्टैंड से प्रतापपुरा चौराहे पहुंचने पर आरोपी ने खुदाई में मिली बताकर सोने की चेन उन्हें बेच दी थी। सुनार से जांच कराने पर चेन नकली निकली थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोपाल निवासी सनी को ईदगाह रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें