बाह। पांच मई को खेत की ओर गई आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
बुधवार को बाह पुलिस ने आरोपी सुखवीर को मंगदपुर की मोड़ के पास दबोचा। परिजनों के मुताबिक पांच मई को सुखवीर ने खेत में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। उसके विरोध करने पर कपड़ा ठूंसकर मुंह बंद कर दिया था। बाद में उसे बदहवास हालत में छोड़ कर भाग निकला था। वारदात के दिन छात्रा के पिता भिंड में थे। लौट कर छात्रा के साथ वह बाह थाने पहुंचे और दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।