फतेहाबाद। सेवानिवृत्त वेटरनरी सर्जन को डिजिटल अरेस्ट कर 13 लाख रुपये की ठगी मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी सुशील शर्मा वार्ड 19, मोहल्ला वेस्ट रठिया, अछनेरा, आगरा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेखराज निवासी वार्ड 10, ओल्ड पीएनबी वाली गली, भूना ने शिकायत दी थी कि मुंबई साइबर सेल का अधिकारी बताकर उसे डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा उससे 13,05,000 रुपये ठग लिए गए। इस संबंध में 17 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।