फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन पर कब्जा होने पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक होंगे जिम्मेदार

Sat, 16 Dec 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा होने पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

- संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील किशनी में डीएम ने शिकायतें सुनीं



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील किशनी में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने शिकायतें सुनीं। इंदरपुर सुजानपुर निवासी रणजीत ने रसूखदारों द्वारा राजस्व कर्मचारियों की मिली भगत से चकमार्ग पर कब्जा करके रास्ता बंद करने की शिकायत की। डीएम ने कहा कि शिकायत पर गलत रिपोर्ट अंकित करने वालों की जिम्मेदारी तय करके दो दिन में राजस्व, पुलिस की टीम चकमार्ग से कब्जे को हटवाए।

डीएम ने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर कब्जा न रहे। अभियान चलाकर जहां कब्जे हटाए जाएं। कब्जा करने वालों को भू-माफिया में चिन्हित करें। डीएम से कटरा समान निवासी प्रशांत शर्मा ने फर्जी तरीके से बेची गई भूमि की जांच कराने, ग्राम कसबा निवासी शिवकुमार ने जमीन से कब्जे को हटवाने, ग्राम सोनासी निवासी बृम्हानंद ने कब्जा कर गेहूं की बुवाई को रोकने की मांंग की।
विज्ञापन


सकटपुर निवासी सुमित कुमार ने झूठे प्रार्थना पत्रों पर परेशान करने, कूड़ी निवासी ज्ञानश्री ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय का लाभ उपलब्ध कराने, परसरामपुर निवासी उदयवीर सिंह ने पैमाइश कराने, अभयपुर निवासी सुमन देवी ने मकान की भरी नींव को तोड़कर कब्जा करने की शिकायत की।

एसपी विनोद कुमार, सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता, डीडीओ अजय कुमार, पीडी डीआरडीए सत्येंद्र कुमार, एसडीएम किशनी योगेंद्र कुमार, सीओ भोगांव सुनील कुमार, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, डिप्टी आरएमओ उदित नारायण, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, डीपीआरओ तुलसीराम, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेद्र कुमार, बीएसए दीपिका गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी

क़ुरावली। तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस मेें एसडीएम रामनारायण वर्मा ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों को सुना। क्षेत्रीय लोगों द्वारा एक सिंचाई विभाग से संबंधित, पांच पुलिस विभाग से संबंधित, एक आपूर्ति विभाग से संबंधित तथा छह राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र दिए गए। एसडीएम द्वारा सभी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश संबंधित विभाग के कर्मचारियों को दिए गए। तहसीलदार राकेश जयंत, ब्रजमोहन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें