फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अकाउंटेंसी लगी सरल, पेपर देख खुश हुए परीक्षार्थी

Wed, 26 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एनआर प​ब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते परी​क्षार्थी।
विज्ञापन
कासगंज। सीबीएसई की कक्षा 12 की अकाउंटेंसी की परीक्षा आयोजित की गई। पेपर सरल आने से परीक्षार्थी खुश नजर आए। परीक्षा में पंजीकृत 251 परीक्षार्थियों में से 246 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जेपी पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 115 परीक्षार्थियों में से 113 परीक्षार्थी शामिल हुए। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एनआर पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 53 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षा में शामिल हुए। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पंजीकृत 83 परीक्षार्थियों में से 80 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छात्र देवांस जैन, आर्यन पुंडीर ने बताया पेपर में साझेदारी फर्मों और कंपनियों, वित्तीय विवरण विश्लेषण, कंप्यूटरीकृत लेखांकन, परियोजना कार्य, व्यावहारिक कार्य आदि से जुडे प्रश्न उत्तर काफी ज्यादा ही सरल आए। पेपर जल्दी ही हल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें