कासगंज की एक ग्राम पंचायत में बना सचिवालय ।
कासगंज। जनपद की 23 ग्राम पंचायतों में एक साल से पंचायत सहायक नहीं हैं। इससे लोगों के काम अटक रहे हैं। ग्रामीणों को समस्याओं के निदान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जिले में 423 ग्राम पंचायतें संचालित हैं। वर्ष 2021 में पंचायत सहायकों की तैनाती हुई थी। पहले पंचायत सहायक के जिम्मे गांव में होने वाले विकास कार्य का लेखा-जोखा रखने व डाटा एंट्री का कार्य करने का जिम्मा सौंपा गया। इसके बाद शासन ने ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र की व्यवस्था भी लागू कर दी। इन केंद्रों का संचालन भी पंचायत सहायक के जिम्मे डाल दिया। छह हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी से अब उनका मोह भंग होने लगा है।19 पंचायत सहायकों ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं। चार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक तैनात ही नहीं किए गए।