दो दिनों की राहत के बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर ठंड ने अपने तेवर दिखाए। कोहरा रहा। शुक्रवार को धूप में तेजी नहीं रही। सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई और लोग घरों में कैद हो गए।
तापमान में आई गिरावट
बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 16.1 डिग्री सेल्सियस रह गया। आगरा मंडल में पहले और प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को बारिश और ओले पड़ने की संभावना है।