फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

weather: कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, अब और बढ़ेगी मुश्किल; IMD ने जताई ये संभावना

Fri, 10 Jan 2025 11:13 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मंडल में आगरा सबसे ठंडा रहा। बारिश और ओले गिरने की माैसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है। ऐसे में सर्दी में और इजाफा होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
शीत लहर से परेशान रहे शहरवासी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिनों की राहत के बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर ठंड ने अपने तेवर दिखाए। कोहरा रहा। शुक्रवार को धूप में तेजी नहीं रही। सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई और लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन


तापमान में आई गिरावट
बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 16.1 डिग्री सेल्सियस रह गया। आगरा मंडल में पहले और प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को बारिश और ओले पड़ने की संभावना है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

अलाव का लिया सहारा
पिछले दो दिनों से निकल रही धूप से शहरवासी राहत महसूस कर रहे थे। अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। सड़कों, बाजारों में लोग दिन में ही अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए। धूप न निकलने से अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रह गया जो प्रदेश में पांचवां सबसे ठंडा जिला रहा।

प्रदेश में पांचवां ठंडा जिला रहा आगरा
मंडल में आगरा का दिन सबसे सर्द रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। रविवार को भी शहर में घना कोहरा छाने का अनुमान है।

टॉप पांच ठंडे जिले
अलीगढ़           14.4
बागपत             14.7
गौतमबुध नगर  15.1
मुजफ्फरनगर   16
आगरा             16.1
मेरठ               16.2




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें