फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था बदहाल, तीन की हालत बिगड़ी; तब जागी एसोसिएशन

Wed, 25 Jun 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यूपी योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने आईं मेरठ और मुरादाबाद की खिलाड़ियों की ठहरने की जिस विद्यालय में व्यवस्था कराई गई, वहां की व्यवस्था बदहाल थी। आलम ये था कि भीषण गर्मी में तीन खिलाड़ियों की हालत बिगड़ गई। 
 
विज्ञापन
गंदगी सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने आईं मेरठ और मुरादाबाद की खिलाड़ियों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। आपोप है कि जिस स्कूल में उन्हें ठहराया गया, वहां सफाई, शौचाल के भी सही इंतजाम नहीं थे। बिजली भी बार-बार कटती रही। इससे तीन महिला खिलाड़ियों की हालत बिगड़ गई। वे वापस चली गईं। इसकी जानकारी पर एसोसिएशन ने गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर में बने कमरों में बालिकाओं का ठहराया है।
विज्ञापन


 

एसोसिएशन के सचिव रोहन चौधरी ने बताया कि एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में प्रतियोगिता होनी है। खिलाड़ियों के लिए पनवारी मार्ग स्थित स्कूल में रहने की व्यवस्था की गई थी। स्कूल में सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे बिजली नहीं आई थी। इससे कुछ खिलाड़ियों की तबीयत खराब हुई थी। वे वापस चली गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को बालिका टीम की खिलाड़ियों को गुरुद्वारा गुरु का ताल स्थित कमरों में ठहराया गया है। खिलाड़ियों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। वहीं, खिलाड़ी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एसोसिएशन ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए दूसरे जिलों के एक खिलाड़ी से रजिस्ट्रेशन के 1800 रुपये और स्थानीय खिलाड़ियों से 1100 रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें