उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने आईं मेरठ और मुरादाबाद की खिलाड़ियों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। आपोप है कि जिस स्कूल में उन्हें ठहराया गया, वहां सफाई, शौचाल के भी सही इंतजाम नहीं थे। बिजली भी बार-बार कटती रही। इससे तीन महिला खिलाड़ियों की हालत बिगड़ गई। वे वापस चली गईं। इसकी जानकारी पर एसोसिएशन ने गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर में बने कमरों में बालिकाओं का ठहराया है।