गेट खोलकर ओवरलोड सवारी ले जाती ईको गाड़ी
अकोला। आगरा-जगनेर मार्ग पर दर्जनों की संख्या में डग्गेमार वाहन प्राइवेट बस, ईको, टेंपो, लोडिंग टेंपो आदि वाहन लगातार धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। जबकि आए दिन ऐसे डग्गेमार वाहनों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिर भी प्रशासन ने ऐसी दुर्घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया है। इन डग्गेमार वाहनों पर पुलिस और परिवहन विभाग से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे डग्गेमार वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं।
सूत्रों के मुताबिक आगरा-जगनेर मार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों में प्राइवेट बस और इको गाड़ी, टेंपो तथा लोडर वाहन आदि वाहन स्वामियों की दलालों के माध्यम से अधिकारियों की मिली भगत साफ नजर आ रही है। दर्जनों की संख्या में कस्बा जगनेर, कागारौल, अकोला से यात्रियों को भरकर आगरा तक बस, लोडिंग टेंपो, टेंपो, इको गाड़ियां तथा लोडर गाड़ी बेखौफ दौड़ रही हैैं। लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। डग्गेमार वाहनों पर ग्रामीणों प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर गंभीर सिंह चाहर, भाजपा नेता अशोक लवानियां, अरुणकांत लवानियां, सत्यभान सिंह, कुंज बिहारी आदि ने डग्गेमार वाहनों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।