फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से टकराया ऑटो, चालक सहित आठ घायल

विज्ञापन
टूंडला-एटारोड पर इमलिया में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो व ट्रक - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
ट्रक में पीछे से टकराया ऑटो, चालक सहित आठ घायल
विज्ञापन

टूंडला-एटारोड पर इमलिया पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शनिवार सुबह एटा रोड पर तेजगति से आ रहा ऑटो खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक सहित आठ लोग घायल हो गए।
हादसा शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे करीब हुआ। थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच से एक ऑटो सवारियां भरकर टूंडला आ रहा था। ऑटो जैसे ही थाना पचोखरा के गांव इमलिया स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी वहां पहले से खड़े ट्रक में टकरा गया। घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां दौड़े। लोगों ने ऑटो में फंसी सवारियों को बमुश्किल बाहर निकाला। इधर सूचना पाकर थाना पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए टूंडला व फिरोजाबाद भिजवाया। हादसे में वीरेश कुमार (60) निवासी जवाहरपुर, कातिकी थाना नारखी, उनकी धेवती आराध्या (07) पुत्री जितेन्द्र सिंह, धेवता सौर्य (05) पुत्र जितेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह (40) पुत्र नेपाल सिंह, सर्वेश (36) निवासी रामगढ़ थाना नारखी, मुन्नीदेवी (55) पत्नी महीपाल निवासी पुरा, कुलदीप (20) निवासी ऐरी व सुरेश पुत्र रामसिंह निवासी बाकलपुर इसौली, थाना नारखी घायल हो गए। थाना प्रभारी अज्जेश कुमार ने बताया कि हादसे में घायल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें