फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराईं, विवाहिता की मौत, भाई-भाभी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक टकराईं, विवाहिता की मौत, भाई-भाभी घायल
विज्ञापन

- दवा लेने टूंडला आ रही थी, घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र में आमने-सामने से हुई दो बाइकों की टक्कर में विवाहिता की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार चचेरे भाई और भाभी घायल हो गए। हादसे के वक्त विवाहिता घर से दवा लेने टूंडला आ रही थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
थाना नगला सिंघी के गांव नगला अजीत उर्फ हट्टा निवासी सपना (25) पुत्री महेशचंद्र बघेल दो माह पूर्व अपनी बुआ की शादी में मायके आई हुई थी। 14 मई को उसे वापस दिल्ली वापस जाना था, परंतु उससे पूर्व उसकी तबियत खराब हो गई। वह अपने चचेरे भाई विवेक पुत्र उदयवीर सिंह के साथ बाइक से दवा लेने टूंडला आ रही थी। बाइक पर विवेक की पत्नी भी बैठी थी। अभी वह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर निकले थे तभी प्रेमपुर की पुलिया के पास सामने से आ रही तेज गति से बाइक ने विवेक की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सपना का सिर विद्युत पोल से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं विवेक व उसकी पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए टूंडला आ रहे थे तभी रास्ते में ही सपना ने दम तोड़ दिया। परिजन के मुताबिक सपना की शादी चार वर्ष पूर्व गांव मरघटी थाना शिकोहाबाद निवासी अजय के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति अजय कुमार के साथ दिल्ली रह रही थी। मृत महिला ने अपने पीछे दो वर्ष के पुत्र रितिक को रोता-बिलखता छोड़ा है। थाना प्रभारी नितिन त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी बाइक के सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें