फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना रोकने में नाकाम, फिर दो हादसे, एक की मौत, चार घायल

Thu, 30 Aug 2018 06:35 AM IST
न्यूज डेस्क, मांट (मथुरा)
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त कार।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने में कामयाबी नहीं मिल रही है। एक के बाद एक सड़क दुर्घटना हो रही है। बुधवार सुबह 3 बजे एक्सप्रेस-वे पर दो दुर्घटनाएं हुई। इसमें 1 की मौत हो गई और 4 घायल हैं। सामने आ रहा है कि यहां दुर्घटना अक्सर देर रात में ही होती हैं और इसमें एक बड़ा कारण ड्राइवर को नींद आना सामने आया है। ये दोनों घटनाएं सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 72 और 86 के बीच हुईं। 

विज्ञापन


मथुरा के मांट से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोतवाली सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 72 से बुधवार सुबह तीन बजे  दिल्ली से फिरोजाबाद जा रही वेगनआर कार नंबर डीएल 2 सीएन 3966 को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सवार फनीश फातिमा पत्नी लाल खां  निवासी कश्मीरी गेट फिरोजाबाद सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।

दूसरा हादसा कोतवाली सुरीर क्षेत्र के ही माइल स्टोन 86 पर हुआ। नोएडा से आगरा की तरफ आयशर केंटर नंबर डीएल 1 एलआर 0145 आ रहा था। चालक अवनीश पुत्र महावीर सिंह (37) निवासी हर्ष विहार को नींद की झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस घटना में चालक अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने मृत चालक के शव को केंटर की केबिन से बाहर निकाला और मृत की पत्नी चांदनी शर्मा को फोन से सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें