फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड्डे में गिरी जीप, साहिबाबाद का परिवार घायल

Sat, 24 Jun 2017 08:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी से साहिबाबाद आ रही एक कार नील गाय को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार चार लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है।  
विज्ञापन

    
बताया गया है कि साहिबाबाद के चंदन राय पुत्र ओंकारनाथ राय अपने परिवार के साथ वाराणसी घूमने गए थे। लौटते समय शुक्रवार रात तीन बजे मक्खनपुर क्षेत्र में कार के सामने नील गाय आ जाने से अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे जीप अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे बने खड्ड में जा गिरी। 

हादसे के बाद जीप सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची उपचार के लिए घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर हादसे की जानकारी होते ही घायलों के परिवारीजन गाजियाबाद से सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायलों को गाजियाबाद ले गए। घायलों में चंदन (28) गीता राय (55) रेशू राय (25) और देवेश (30)शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें