फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा: एटा में कैंटर से भिड़ी रोडवेज बस, नौ यात्री घायल

Sun, 12 Feb 2023 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात ये हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के तत्परता दिखाते हुए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में घायल लोगों से जानकारी करते एडीएम अलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। राजमार्ग पर खड़े कैंटर से रोडवेज बस टकरा गई। हादसा इतना भीषण था, कि रोडवेज बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके  पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चार लोगों की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है।

यहां हुआ हादसा

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया के पास शनिवार की रात करीब 11:00 बजे रोडवेज बस खड़े कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में विभिन्न जगहों के 9 यात्री घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। चार घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वहीं कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सुबह घायलों का हाल जानने के लिए मेडिकल कॉलेज में एडीएम अलोक कुमार पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें