नेशनल हाईवे- टू के ब्लैक स्पॉट कामायनी कट पर सोमवार सुबह बेटी को छोड़कर एक्टिवा से घर जा रहे कारोबारी चंद्रशेखर गौड़ की बुलेट बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि बाइक की स्पीड अधिक थी, जबकि कारोबारी एक्टिवा से हाईवे पार कर रहे थे।
भावना एस्टेट, सिकंदरा निवासी चंद्रशेखर गौड़ (48) पुत्र रामजीलाल की औद्योगिक क्षेत्र, सिकंदरा में गौड़ एंटरप्राइजेज के नाम से शू कंपोनेंट की फैक्टरी है। परिजनों ने बताया कि बेटी सोनू आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की छात्रा है। सोमवार को बेटी को कॉलेज जाना था।