फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रक में पीछे से टकराई बस, परिचालक की माैत; 20 लोग घायल

Tue, 20 May 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पर मैनपुरी के करहल में हादसा हो गया। बस एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में परिचालक की माैत हो गई। 20 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार सुबह बस चालक को नींद की झपकी आने से बड़ा हादसा हो गया। माइल स्टोन 99 के पास एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे बस परिचालक की मौत हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज, सैफई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बस आजमगढ़ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे एक प्राइवेट बस आजमगढ़ से सवारियों को लेकर दिल्ली कश्मीरी गेट जा रही थी। थाना कुर्रा क्षेत्र में माइल स्टोन 99 के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस परिचालक गांव रामनगर किशनी निवासी विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, करीब 20 यात्री भी चोटिल हो गए। 

 

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बस परिचालक विपिन व अन्य यात्रियों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज सैफई में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान परिचालक ने दम तोड़ दिया। बस चालक, संजय कुमार निवासी गांव मुसरिया, राया, मथुरा ने पुलिस को बताया कि नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया। वहीं ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग चुका था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में 15 घायलों का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा है।

 
विज्ञापन

ये हुए घायल
हादसे में घायल हुए यात्रियों में योगेश पाल निवासी सिकंदराराऊ हाथरस, नीलेश शुक्ला निवासी दिलशाद गार्ड, दिल्ली, साजन कुमार शुक्ला निवासी जय नगर, मधुबनी बिहार, सरोज कुमार निवासी मधुबनी बिहार, कन्हैया गुप्ता निवासी दरभंगा बिहार, मुकेश कुमार निवासी परवल सुजायवल आजमगढ़, संजीत निवासी मंगोलपुरी दिल्ली, संजू और सुरेश निवासी बिलासपुर, सुनील कुमार निवासी भेड़िया अंबेडकर नगर, राकेश कुमार, कुमारी रिचा, राज, अंजू और अंवलेश निवासी अतिया आजमगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा कुछ मामूली चोटिल लोग घटनास्थल से ही दूसरे वाहन में बैठ कर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें