फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी ने ले ली ग्रामीण की जान, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरनगर में मंगलवार की तड़के आई तेज आंधी से एक झोपड़ी गिर गई। जिसमें दबकर ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने मुआवजे के लिए पत्रावली तैयार की है।
विज्ञापन

ग्राम बहादुर नगर निवासी 55 वर्षीय बीरबल पुत्र केदारी लाल सोमवार की रात को पशुओं की रखवाली के लिए घेर पर पड़ी झोपड़ी में सोया हुआ था। मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे आई तेज आंधी से घेर की झोपड़ी गिर गई। जिससे झोपड़ी में सो रहे बीरबल दब गए। झोपड़ी की लकड़ी उसके सिर में जा लगी और वह लहूलुहान हो गया, लेकिन आंधी के दौरान परिजनों को इस घटना की कोई जानकारी नहीं हो सकी और ग्रामीण की चीख भी सुनाई नहीं दी।
जब आंधी की रफ्तार कम हुई तब परिजन घेर की ओर गए यहां झोपड़ी गिरी देख उनके होश उड़ गए। देखा कि झोपड़ी में बीरबल दबे हुए थे। आनन फानन ग्रामीणों और परिजनों ने झोपड़ी के मलबे को हटाया। बीरबल लहूलुहान थे। बाहर निकाल कर निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना प्रधान जफर खां ने उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व पुलिस को दी। मौके पर एसडीएम रवेंद्र कुमार, बरिष्ठ उपनिरीक्षक अबधेश भदौरिया ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
पहले ही हो चुकी है पत्नी की मृत्यु
मृतक बीरबल के 2 पुत्र हैं। देवेंद्र और विनोद। इसके अलावा और कोई संतान नहीं है। इन दोनों ही पुत्रों की शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी की मृत्यु लगभग 2 साल पहले हो चुकी थी। राजस्व टीम ने नुकसान का पूरा ब्यौरा तैयार कर लिया है।
नियमानुसार मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। पत्रावली तैयार की जा रही है। जिला अधिकारी को सूचना दे दी गई है। मृतक के नाम 4 बीघा जमीन है। - रविंद्र कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें