मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में गांव गड़ेरी के पास बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बाइक वृद्ध की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला सलेही निवासी 85 वर्षीय अमृत सिंह मंगलवार की सुबह परिवार के ही नाती 12 वर्षीय संदीप को जिला अस्पताल कुत्ता काटे का इंजेक्शन लगवाने आ रहे थे। बाइक पर उनके साथ 19 वर्षीय अनुज कुमार व एक अन्य किशोर भी सवार था।
बाइक जब कोतवाली क्षेत्र में गांव बढेरी के पास पहुंची। तभी बाइक अचानक सामने सड़क पर आई नीलगाय से जा टकराई। हादसे में अमृत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, बाइक सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए।