फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रहे छात्रों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
मृतक पंकज का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा। मैनपुरी-सौंरिख मार्ग पर बुधवार सुबह साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्रों को बस ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी देव सिंह का 18 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार इंटर का छात्र था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह साथी अक्षय पुत्र अशोक कुमार निवासी गावं धऊ के साथ साइकिल से कुसमरा कोचिंग जा रहा था। थाना किशनी क्षेत्र में मैनपुरी-सौंरिख मार्ग पर महाबोध स्कूल के पीछे सामने से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। घायल अक्षय को जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद से उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
इलाबांस। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार रात गांव नगला वंशी के पास बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव अर्जुनपुर निवासी किशन पाल मंगलवार रात गांव नगला वंशी किसी काम से जा रहा था। साईकिल जब गांव के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक व चालक को हिरासत में ले लिया। संवाद
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
करहल। घिरोर रोड पर गांव नगला बिसे के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव रेढापुर निवासी गब्बर सिंह बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे करहल की ओर जा रहा था। नगला बिसे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें