फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधि के रोकने पर भी नहीं रुका अभय राम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों भाई अगर होने वाले समधी की बात मान जाते तो शायद उनकी जान बच जाती। उन्हें क्या पता था कि वह घर जाने के लिए निकले तो हैं, लेकिन पहुंचेंगे नहीं। हादसे से तीन घरों में मातम पसरा हुआ है। बेटी के साथ ही अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी अभयराम ने बेटी राधा के लिए लड़का ढूंढ लिया था। शुक्रवार का वह भाई धनीराम व तहेरे भाई दुर्गेश के साथ रिश्ता पक्का करने के लिए गांव मनौना निवासी सर्वेश के घर पहुंचे थे। होने वाले दामाद रामकुमार को नेग आदि देने के बाद अभयराम ने उनसे घर जाने की अनुमति मांगी। अंधेरा अधिक होने की बात कहते हुए समधी सर्वेश ने कहा कि वह रात को यहीं रुक जाएं। सुबह सभी लोग घर चले जाना।
परिजनों के अनुसार अभयराम ने कहा कि हाल ही में उन्होंने एक पड़िया खरीदी है। उसी की देखरेख की बात कहते हुए घर लौटने की बात कही। समधी भी फिर कुछ न कह सके। इसके बाद अभयराम भाइयों के साथ बाइक पर बैठकर घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, नशे में होगा वाहन चालक
घटनास्थल पर हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों का कहना था कि टक्कर मारने वाले वाहन का चालक शराब के नशे में होगा। तीनों भाई बाइक से उतर कर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे। टक्कर मारने वाले वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीनों भाइयों पर वाहन चढ़ा दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें