फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन साल की मासूम की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। जीटी रोड पर मंगलवार शाम को वाहन का इंतजार कर रही एक महिला व तीन वर्षीय पुत्री को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कालेज सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अरम सराय निवासी दिनेश कुमार मंगलवार शाम करीब सात बजे पत्नी रीना और तीन वर्षीय पुत्री दिव्या के साथ दिल्ली जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव के सामने वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने मां बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीन वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल रीना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें