फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
मृतक रूबी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद फिरोजाबाद की रहने वाली एक महिला को रविवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी अजब सिंह ने 24 वर्षीय पुत्री रूबी की शादी सात जुलाई 2019 को जनपद फिरोजाबाद के गांव खड़ीत निवासी हरिओम उर्फ गोलू के साथ हुई थी। हरिओम नोएडा में ओला कंपनी में गाड़ी चला रहा था। वह पत्नी के साथ वहीं पर रहा था। रविवार को ससुरालीजन ने रूबी को मैनपुरी जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया।
वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शाम के समय आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हो गई। पुलिस के आने से पहले ससुरालीजन वहां से चले गए। रूबी के भाई सुमंत कुमार ने आरोप लगाया कि दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बहन की हत्या कर दी है। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें