09एमएनपी-03-जिला अस्पताल में भर्ती मंडी के पास ट्रैक्टर पलटने से घायल हुआ युवक
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार नौ लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव विरायमपुर निवासी सतीशचंद्र सोमवार को ट्रैक्टर में धान, मक्का और गेहूं लादकर गांव के किसानों के साथ मंडी ले जा रहा था। थाना कोतवाली क्षेत्र में सिरसागंज रोड पर मंडी के पास अचानक ट्रैक्टर के आगे चल रही बाइक फिसल गई।
ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विनय कुमार, बलराम निवासी विरायमपुर और चंदन निवासी जीवनपुर भोगांव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।