किशनी/कुसमरा। रामनगर में माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक पैर फिसलने के बाद नहर में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश के लिए गोताखोर लगा दिए। करीब डेढ़ घंटा बाद युवक का शव मिल सका।
गांव नगला झबरा में नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार की शाम करीब तीन बजे ग्रामीण मूर्ति विसर्जन के लिए दो ट्रैक्टरों में सवार होकर रामनगर नहर के तरिहा पुल पर पर पहुंचे थे।
मूर्ति विसर्जन के दौरान 22 वर्षीय सौरभ का पैर फिसल गया और वह लोअर गंग नहर में डूब गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोर युवक की तलाश के लिए लगा दिए गए। करीब डेढ़ घंटा तक चली तलाश के बाद सौरभ का शव मिला।