फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत

विज्ञापन
ब्रजभान का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह बिधूना चौराहा के पास दवा लेकर लौट रहे औरैया निवासी वृद्ध को प्राइवेट बस ने रौंद दिया। बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद औरैया के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव सराय निवासी 67 वर्षीय ब्रजभान सिंह भदौरिया मंगलार को मैनपुरी दवा लेने के लिए गए थे। रात में शहर में रह रहे पुत्र के पास रुकने के बाद बुधवार की सुबह प्राइवेट बस से किशनी पहुंचे। बिधूना चौराहा पर उतरने के बाद वह एरवा कटरा जाने वाली बस पर बैठने के लिए चल दिए।
खड़ी हुई बस के सामने से गुजरने के दौरान अचानक चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इस बीच चालक मौके पाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बैग में रखे कागजों से हुई पहचान
पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। इस बीच शव के पास मिले बैग से कुछ कागजात मिले। पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू रश्मि को फोन कर हादसे की जानकारी दी। रश्मि पास के ही गांव मानपुर पतारा में शिक्षका है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे गईं। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
बाइकों की भिड़ंत में युवक हुआ घायल
कुरावली। जीटी रोड पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला फर्दखाना निवासी प्रवीन कुमार सुबह बाइसे से बाजार जा रहा था। जीटी रोड पर पहुंचने के बाद सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रवीण घायल हो गए। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें