फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने के बाद पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। मोहल्ला घरनाजपुर मार्ग पर सीवरकुआं के पास प्राइवेट लाइनमैन करंट लगने के बाद पोल से नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। परिजन और ग्रामीण ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर मोहल्ला घरनाजपुर मार्ग पर सीवरकुआं के पास एलटी लाइन पर प्राइवेट लाइनमैन काम कर रहा था। अचानक करंट लगने से गांव धन्ना मुरादाबाद निवासी गुड्डू (25) पुत्र रामरतन पोल से करीब 20 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथी व स्थानीय लोगों ने गुड्डु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि निजी कंपनी की ओर से विद्युत लाइन का काम कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा प्राइवेट लाइनमैनों से काम कराया जा रहा है। उनकी सुरक्षा को लेकर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। काम करने के दौरान सेफ्टी बेल्ट भी नहीं दी जा रही है। उधर घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं देर शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

लापरवाही से हुआ हादसा
स्थानीय निवासी जमीन खां, सुरेशबाबू, आरिफ आदि का कहना था कि पोल पर काम के दौरान कंपनी की ओर से घरेलू लाइन का तो शटडाउन लिया गया, लेकिन ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का शटडाउन नहीं लिया गया। इसी के चलते लाइनमैन को करंट लगा।
- निजी कंपनी द्वारा विद्युत लाइन पर काम कराया जा रहा है। अगर परिजन नियमों की अनदेखी करने की शिकायत करेंगेे, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें