सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में बेसुध परिजन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कन्नौज में हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक को परिजन आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में तबियत खराब होने पर मैनपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव जरुमेड़ी निवासी 33 वर्षीय नीलेश कुमार पुत्र नरेश चंद्र सोमवार की सुबह स्कूटी से दौलताबाद खाद लेने के लिए गया था। वहां किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में नीलेश को आगरा रेफर कर दिया गया था, लेकिन जनपद में प्रवेश करते ही तबियत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने नीलेश को मृत घोषित कर दिया।