09एमएनपी-11-करहल क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर पलटा ट्रक
- फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह घी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया।
फतेहाबाद के गढ़ी पाल निवासी सुरेश कुमार धौलपुर की ओमशंकर कंपनी से ट्रक में देसी घी लादकर लखनऊ के लिए चले थे। उसके साथ खलासी कंतराम निवासी हरदोई भी था। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे ट्रक जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश किया। तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए नीचे उतर गई। इस बीच चालक व खलासी ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। ट्रक कई पलटियां खाता हुआ कई फीट नीचे जा गिरा। सूचना मिलने के बाद सीओ अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए सैफई भेजा।