फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपती और तीन मासूम हुए घायल

विज्ञापन
09एमएनपी-11-करहल क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर पलटा ट्रक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सिरसागंज मार्ग पर शनिवार की सुबह फिरोजाबाद से फर्रुखाबाद जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा साड़ी का पल्लू मोपेड में फंसने की वजह से हुआ। पुलिस ने घायल दंपती व तीन मासूमों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के नीम करोरी निवासी भूरे सिंह की ससुराल फिरोजाबाद में है। शनिवार की सुबह वह ससुराल से पत्नी रेखा व बच्चों पांच वर्षीय छवि, तीन वर्षीय रमन और दो वर्षीय छोटू को लेकर मोपेड पर बैठाकर घर वापस लौट रहे थे। मोपेड जब मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर पहुंची, तभी अचानक रेखा की साड़ी का पल्लू गाड़ी के पहिए में फंस गया। पल्लू फंसते ही मोपेड अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दंपती व तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई।
सड़क हादसों में दो घायल
भोगांव। थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। मोहल्ल्ला पथरिया निवासी जबर सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि पुत्र अभय आटा पिसाने के लिए जा रहा था। तभी पडुआ चौराहा पर किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गावं नगला हीरे निवासी सुनीता देवी सुबह बैंक से रुपये निकालने जा रहीं थीं। पडुआ रोड पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें