कासगंज के अमांपुर में मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत का शिकार युवक मनोज का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
अमांपुर। कासगंज फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग पर सहावर के समीप रेलवे लाइन को पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे में मौत का शिकार कस्बा के अंबेडकर नगर निवासी मनोज शाक्य (25) पुत्र रामकिशोर हुआ। वह शनिवार शाम सहावर क्षेत्र के गनेशपुर पैदल जा रहा था। जब वह रेलवे लाइन को पार कर रहा था तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे में युवक की मौत की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी। उसकी मौत की खबर होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंदिर पर जा रहा था प्रसाद चढ़ाने
मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत का शिकार हुआ मनोज निवासी अंबेडकर की शादी 21 दिसंबर को तय हुई थी। जिसके बाद से वह काफी खुश था। इसी के चलते वह सहावर क्षेत्र के गनेशपुर स्थित मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहा था और हादसा हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।