फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों-बरेली रोड हादसा- सावधान....... कहीं ब्लैक स्पॉट न ले लें जान

विज्ञापन
कासगंज का बाईपास रोड - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सोरों में हादसे ने परिवहन और लोक निर्माण विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। परिवहन विभाग ने बाईपास पर तीन ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं और पीडब्ल्यूडी को इन्हें खत्म करने की सलाह दी है। हालांकि वर्ष 2016 से 2018 तक जिले में चिह्नित 23 ब्लैक स्पॉट इसी साल लोक निर्माण विभाग द्वारा खत्म कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सोरों-बरेली मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो कारों में भीषण भिड़ंत हुई थी। हादसे में एक कार चालक उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई थी। परिवहन विभाग ने हादसे से सबक लेते हुए सड़क सुरक्षा की और भी मजबूत तैयारी की है। परिवहन विभाग ने गोरहा से नदरई के बीच बनाए गए कैनाल बाईपास पर तीन ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं।
इनमें एक तो गोरहा बाईपास पर चढ़ते समय, दूसरा नदरई पर उतरते समय और तीसरा नदरई से हजारा नहर के समीप है। इन तीनों ब्लैक स्पॉट पर हादसे की आशंका है। परिवहन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर तीनों ब्लैक स्पॉट खत्म करने की सलाह देते हुए रिपोर्ट भी मांगी है। बता दें कि वर्ष 2016 और वर्ष 2018 में चिह्नित 23 ब्लैक स्पॉट लोक निर्माण विभाग द्वारा खत्म कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सभी क्षेत्राधिकारियों को भी लिखा पत्र
परिवहन विभाग की ओर से जिले के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित कर ब्लैक स्पॉट चिह्नित करा लें, जिससे लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर ब्लैक स्पॉट खत्म कराए जा सकें।
आंकड़े की नजर से
- 2016 में चयनित किए गए थे 7 ब्लैक स्पॉट
- 2018 में चयनित किए गए 16 ब्लैक स्पॉट
वर्जन
- पूर्व में चयनित ब्लैक स्पॉट खत्म करा दिए गए हैं। अब बाईपास पर तीन ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए पहले ही लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज चुके हैं और अब फिर से हमने पत्र भेज दिया है। सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को भी पत्र भेजकर ब्लैक स्पॉट की जानकारी देने में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

- राजेश राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें