कासगंज। कासगंज-अतरौली मार्ग पर एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अवधेश (19) पुत्र रामवीर निवासी ढोलना बुधवार देर शाम कासगंज से अपने गांव वापस जा रहा था। गुलाबी नगला के पास उसे कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान दलवीर ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज करवाया है।