फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से राहगीर की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सहावर रोड पर ट्रक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लियाकत (45) पुत्र अब्दुल्ला निवासी नई बस्ती गंजडुंडवारा वर्तमान में न्यौली मिल सोरों में रह रहा था। वह किसी काम से गंजडुुंडवारा आया था। वहा सहावर रोड की ओर पैदल जा रहा था। तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुुलिस गंभीर हालत में घायल को अस्पताल ले गई। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन देखकर चीत्कार उठे। पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें