कासगंज। कासगंज- सिंकदराराऊ मार्ग पर टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मुनेश कुमार (23) पुत्र रामखिलाड़ी निवासी क्यामपुर बहेड़िया क्रेन का चालक है। शुक्रवार देर शाम वह अपने गांव से बाइक से सिकंदराराऊ जा रहा था। मोहनपुर पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
चालक टैंकर छोड़कर चालक भाग गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।