सहावर (कासगंज)। एटा रोड पर पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। उपचार के दौरान मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बेटा भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सहावर के ग्राम फरौली निवासी विद्या देवी (60) पत्नी प्यारेलाल अपने पुत्र सतीश कुमार के साथ बाइक से सहावर आ रही थीं। एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सतीश भी मामूली रूप से चोटिल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
दो बाइक आपस में भिड़ी, दोनों बाइक सवार घायल
सहावर। ग्राम बहेटा निवासी सर्वेश पुत्र बंगाली बाबू बाइक से कासगंज जा रहा था। ग्राम टीका के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में सर्वेश और दूसरी बाइक पर सवार टिंकू पुत्र रामदास निवासी धनीपुर मंडी अलीगढ़ घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकाें ने दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।