फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दुमीला बॉर्डर के पास डंपर और ट्रक में हुई भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। दुमीला बॉर्डर के पास शुक्रवार देर रात एक डंपर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात इटावा मैनपुरी मार्ग पर दुमीला बॉर्डर के पास इटावा की ओर से आ रहे एक ट्रक की सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक केबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चालक शैलेंद्र कुमार निवासी भरतपुरा थाना कुरावली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें