08एमएनपी-31-कुरावली में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शनिवार की रात कुरावली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर घने कोहरे के चलते एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घायल यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रहीं कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
शनिवार की देर रात एक बजे लीडर डिपो की बस दिल्ली से इलाहाबाद सवारियां लेकर जा रही थी। बस जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव शरीफपुर के पास पहुंची। तभी घने कोहरे के चलते चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया। उधर यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया।
गिट्टी के ऊपर पलटी थी रोडवेज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे लगे गिट्टी के ढेर पर पलटी थी। अगर वहां गिट्टी न होती और बस सीधे जमीन से टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था।