फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन

आगरा हाईवे पर क्राइस्ट द किंग स्कूल के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शुक्रवार सुबह टूंडला ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार में जा रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब की है। फिरोजाबाद के रसूलपुर निवासी दीपक, एटा निवासी अपने दोस्त अकरम के साथ बाइक से आगरा जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक टूंडला आगरा हाईवे स्थित क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज के सामने ओवरब्रिज पर पहुंची तभी अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे अकरम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाइक पर पीछे बैठा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही राहगीर और आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दूसरे घायल को उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें